ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

हेलीकॉप्टर से पहुंचे सीएम, टंकी से बहते पानी पर जताई सख्त नाराज़गी

छत्तीसगढ़ | सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को अचानक जीपीएम जिले के चुकतीपानी गांव पहुंचे। महुआ पेड़ के नीचे हेलीकॉप्टर उतरते ही बैगा बाहुल्य इस गांव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों को जब पता चला कि उनके बीच खुद मुख्यमंत्री हैं, तो वे आश्चर्यचकित रह गए।

मुख्यमंत्री ने गांव पहुंचते ही सबसे पहले ग्रामीणों से संवाद किया और पूछा
“सरकार कैसा काम कर रही है? योजनाओं का लाभ मिल रहा है ना? कोई दिक्कत हो तो बताइए, मैं आपके घर आया हूं जानने के लिए।”

 बैगा समुदाय का पारंपरिक स्वागत

ग्राम प्रमुख ने मुख्यमंत्री का स्वागत गुलमोहर की माला पहनाकर किया, जबकि ग्रामीण रैता बैगा ने तेंदू फल से भरी टोकरी भेंट की और आभार व्यक्त किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांव की समस्याओं और योजनाओं के क्रियान्वयन पर सीधे बातचीत की।

पीएचई विभाग को फटकार, सस्पेंशन की चेतावनी

इस दौरान ग्रामीणों ने पीएचई विभाग की लापरवाही की शिकायत की। जब मुख्यमंत्री ने गांव में पानी टंकी से ओवरफ्लो हो रहे पानी को देखा, तो वे नाराज हो गए। उन्होंने मौके पर ही विभाग के सब इंजीनियर को फटकार लगाई और सख्त लहजे में कहा:
“या तो काम करो या फिर सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो।”

सरकारी योजनाओं पर फोकस

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार गरीबों को आवास देने का वादा निभा रही है। चुकतीपानी गांव में 179 पीएम आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं।
महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं, यह जानने पर महिलाओं ने बताया कि वे योजना की राशि से स्व-सहायता समूह बनाकर घरेलू खाद से सब्जियाँ उगा रही हैं और मंडियों में बेचकर आय अर्जित कर रही हैं। महिलाओं ने वर्मी कम्पोस्ट से उगाई गई लाल भाजी मुख्यमंत्री को भेंट भी की।

स्कूल और खेल मैदान को मिला तोहफा

ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने चुकतीपानी के मिडिल स्कूल की मरम्मत और स्कूल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button