ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
छत्तीसगढ़

दुर्ग में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव का भव्य स्वागत, शिक्षा व ग्रामोद्योग में बेहतर काम करने का संकल्प

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रीमंडल में शामिल हुए दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव का गुरुवार को शहर आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। उन्हें कैबिनेट में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधि-विधायी कार्य विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

दोपहर में गजेन्द्र यादव का काफिला सर्किट हाउस पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नारेबाजी, मिठाई और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। जिला प्रशासन ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। इसके बाद वे आभार जताने शहर भ्रमण पर निकले। खुले जीप में अन्य भाजपा नेताओं के साथ रैली निकालते हुए उन्होंने नागरिकों से आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्राप्त कीं। पटरीपार क्षेत्र से शुरू हुई इस रैली का विभिन्न जगहों पर सामाजिक, धार्मिक और व्यावसायिक संगठनों ने अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा, चेम्बर जिला अध्यक्ष अनूप गटागट, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, भाजपा नेता अजय तिवारी, राजेन्द्र पाध्ये, राहुल दीवान समेत कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें बधाई दी।

मीडिया से चर्चा में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा –

  • शिक्षा विभागमें पढ़ाई ही प्राथमिकता होगी, गुणवत्ता सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  • 5 हजार नए शिक्षकों की भर्तीहोगी और विषयवार शिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • आत्मानंद स्कूलों कोपीएमश्री स्कूल में शामिल कर संसाधन और व्यवस्था मजबूत की जाएगी।
  • सरकारी व निजी स्कूलों मेंSCERT पाठ्यक्रम लागू होगा।

ग्रामोद्योग पर बोलते हुए यादव ने कहा कि गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए महिला समूहों और युवाओं को प्रशिक्षण व बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “लोकल फॉर वोकल” अभियान को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button