ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
दुर्ग

ACB की दबिश से मचा हड़कंप: घूस लेते पकड़े गए पटवारी और क्लर्क, केस दर्ज कर शुरू हुई जांच

दुर्ग | छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग जिले में गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ छापेमारी की। रायपुर जिले में ACB के अफसरों ने पटवारी और उसके सहयोगी कोटवार को 5 हजार रिश्वत लेते पकड़ा। वहीं दुर्ग जिले में तहसील ऑफिस के क्लर्क को 17,500 रुपए घूस लेते पकड़ा गया है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत की मांग की थी, जिसके बाद पीड़ितों ने रायपुर एसीबी से शिकायत की थी। शिकायत के बाद ACB की टीम ने कैश के साथ आरोपियों को पकड़ा है।

रायपुर: पटवारी और कोटवार रिश्वत लेते पकड़ाए

दरअसल, अभनपुर के ग्राम गोतियाडीह के जयवर्धन बघेल ने एसीबी से शिकायत की थी। जयवर्धन ने एसीबी को बताया कि ग्राम गोतियाडीह में उन्होंने जमीन खरीदी थी। जिसका नामांतरण करना था। इसके लिए उसने गोतियाडीह के पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल से मुलाकात की।

एसीबी ने पटवारी गजपाल को उनके सहयोगी गौतम कुमार के साथ रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

पटवारी ने जमीन नामांतरण के बदले जयवर्धन से 8,000 रुपए की रिश्वत की मांग की। जयवर्धन ने पटवारी को रंगेहाथ पकड़वाने का मन बनाया। उसने रायपुर एसीबी में पटवारी के खिलाफ शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद गुरुवार को ACB ने पटवारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

इसके बाद एसीबी की टीम ने पटवारी गजपाल को उनके सहयोगी गौतम कुमार (कोटवार, नायकबांधा) के साथ रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 7 एवं 12, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

दुर्ग: तहसील कार्यालय बोरी का बाबू भी रिश्वत लेते गिरफ्तार

दूसरा मामला दुर्ग जिले का है। यहां दुर्ग जिले के टेकापारा निवासी झनेन्द्र कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ACB ने तहसील कार्यालय बोरी के क्लर्क वीरेन्द्र तुरकाने को 17,500 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी ने चार जमीनों के नामांतरण के लिए कुल 20,000 रुपए की मांग की थी।

शिकायतकर्ता झनेन्द्र ने मोलभाव के बाद आरोपी 17,500 रुपए लेने पर तैयार हुआ। इसके बाद ACB ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वीरेन्द्र तुरकाने के खिलाफ धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button