ब्रेकिंग
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर म... महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के घने जंगल में हाई प्रोफाइल जुआ 31 जुआरी दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से : नक... जुनवानी खमरिया पीएम आवास कॉलोनी में दुर्ग पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्त... जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू दुर्ग शहर एवं राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से बढ़ रही दुर्घटनाएं, निगम आयुक्... पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, दुर्ग की बैठक संपन्न, कर्मचारी हितों एवं संगठन विस्तार पर हुई म... प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्ती, इंदिरा मार्केट की पांच दुकानों पर कार्रवाई, सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाया विशाल चिकित्सा शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैंप किफायती सब्जी की टोकरी का शुभारंभ,नवाचार से सजी सब्जी की टोकरी,किफायती दरों पर मिलेंगी ताजी एवं गुणव...
धमतरी

सबसे सुपोषित ग्राम पंचायत को मिलेगा एक लाख रूपये का पुरस्कार

धमतरी | भारत सरकार द्वारा पूरे देश में सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत देश की सबसे सुपोषित एक हजार ग्राम पंचायतों को एक-एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

इसके साथ ही सबसे अधिक सुपोषित पंचायतों वाले पहले तीन जिलों को भी सम्मानित किया जाएगा। धमतरी जिले में इस अभियान के लिए 132 ग्राम पंचायतें पात्र हुईं हैं। धमतरी विकासखण्ड में 35, कुरूद विकासखण्ड में 25, नगरी विकासखण्ड में 57 और मगरलोड विकासखण्ड में 15 ग्राम पंचायतों को इस अभियान में शामिल किया गया है।

अभियान के तहत इन पंचायतों में आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण और सत्यापन दूसरे राज्यों के निरीक्षण दलों तथा केन्द्र सरकार के निरीक्षण दल द्वारा किया जाएगा। अभियान में शामिल इन पंचायतों की समीक्षा पोषण ट्रेकर एप पर उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर निरंतर की जाएगी।

निरीक्षण दलों द्वारा केन्द्र स्तर पर पाई गई वास्तविक स्थिति और पोषण ट्रेकर में की गई एंट्रियों के आधार पर सर्वोत्कृष्ट सुपोषित ग्राम पंचायत का चयन किया जाएगा। सर्वोत्कृष्ट ग्राम पंचायतों का थर्ड पार्टी असेसमेंट भी होगा तथा लाभान्वित हितग्राहियों का फीडबैक भी लिया जाएगा।

सबसे सुपोषित ग्राम पंचायतों की घोषणा आगामी सितम्बर माह में की जाएगी।जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती जगरानी एक्का ने बताया कि सुपोषित पंचायत अभियान के दौरान जिले की शामिल सभी 132 ग्राम पंचायतों में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग और पोषण स्तर की सतत् निगरानी की जाएगी।

इस दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निगरानी, पोषण आहार और गर्म पके भोजन के नियमित वितरण की भी मॉनिटरिंग होगी।  आंगनबाड़ी केन्द्रों में आधारभूत संरचनाओं और संसाधनों जैसे क्रियाशील शौचालय, सुरक्षित पेयजल, बिजली आदि की जानकारी भी ट्रेकर एप में दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button