ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

रिसाली के ढाई लाख करा चुके है स्वास्थ्य परीक्षण – बेसाहरा को मिला जीवनदान

रिसाली |  मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 2 लाख 34 हजार से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। कई लोगों को घर पहुंच सेवा के तहत नया जीवन मिला है। खास बात यह है कि लगभग 70 हजार ने पैथोलाॅजी जांच रिपोर्ट निशुल्क प्राप्त किया है।

नगर पालिक निगम रिसाली की बसाहट आधा गांव और आधा शहर है। स्लम बस्ती में रहने वाले कई  परिवार ऐसे है जो अस्पताल जाने में असमर्थ है। कभी संसाधन का अभाव तो कभी माली हालत का ठीक नहीं होना।

ऐसे में हर वार्ड तक पहुंच रही मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत चलित चिकित्सा ईकाई सहारा बन चुकी है। जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण से लेकर पैथोलाॅजी जांच और निशुल्क दवा वितरण की सुविधा है।

ढाई लाख से अधिक ने कराया परीक्षण
एम.एम.यू. की क्वाडीनेटर प्रियंका ने बताया कि रिसाली निगम के 40 वार्डो में रोस्टर के हिसाब से चलित चिकित्सा ईकाई पहुंच रही है। एक नवम्बर 2020 से शुरू हुई इस योजना में 2 हजार 6 सौ 36 कैम्प लगाया।

वहीं 2 लाख 34 हजार 3 सौ 68 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। वहीं 69 हजार 6 सौ 4 ने पैथोलाॅजी जांच कराया और एक लाख 92 हजार 827 ने दवा ली।

पुष्पा को मिला नया जीवन

आशीष नगर में झाड़ू पोछा का काम कर जीवन यापन करने वाली विधवा पुष्पा को नया जीवन मिला है। उसे कई प्रकार की बीमारियों ने घेर लिया था।

स्थिति ऐसी नहीं कि वह विशेषज्ञ को दिखा सके या फिर लंबी दूरी तयकर रोज अस्पताल जाए। ऐसे में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत हर सप्ताह उसे न केवल दवा मिल रही है, बल्कि शुगर, थायराइड, कोलेस्ट्राल की नियमित जांच हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button