ब्रेकिंग
अयोध्या-जनकपुर के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा, भारत-नेपाल के रिश्तों को मिली नई मजबूती गुरूर पुलिस की अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, 36 पाव देशी शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार भिलाई में नई पुलिस चौकी रूआबांधा शुरू, 5 वार्डों की सुरक्षा होगी मजबूत; अपराध और नशे के कारोबार पर र... इंदिरा मार्केट में 17.35 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग, महापौर ने निर्माण कार... बालोद में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी पकड़ाए; 138 किलो से अधिक गांजा जब्त दुर्ग जिले की अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच संतोषी चंद्राकर ने सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में हासिल ... डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त अंचला गिरी निलंबित, अब जेल और न्यायिक कार्रवाई को ... विद्युत दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों को कलेक्टर ने सौंपा 4 लाख रुपये का चेक गुरु नानक देव जी 557 वे प्रकाश पर्व के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कैंप वन भिलाई दुर्ग के ... मुख्य्मंत्रीजी द्वारा भव्य भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग जिले की अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच संतोषी चंद्राकर ने सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

दुर्ग। जिले की अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच संतोषी चंद्राकर ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा और मेहनत के दम पर सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर दुर्ग जिले सहित छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

धमतरी में 22 नवंबर 2026 को आयोजित सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में संतोषी चंद्राकर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस जीत के साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है। अब वह 21 से 23 दिसंबर 2026 तक उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

उल्लेखनीय है कि संतोषी चंद्राकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुश्ती कोच हैं और वर्तमान में साइंस कॉलेज, दुर्ग में खिलाड़ियों को कुश्ती का प्रशिक्षण दे रही हैं। वह नए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कर रही हैं। खास बात यह है कि प्रशिक्षण की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वह स्वयं भी नियमित अभ्यास करती हैं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करती हैं।

संतोषी चंद्राकर की यह उपलब्धि जिले के उभरते कुश्ती खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। अब सभी की निगाहें वाराणसी में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button