ब्रेकिंग
एसटीएफ जवानों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, मंत्री गजेन्द्र यादव रहे मुख्य अतिथि अंबिकापुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कंपनी के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार जनगणना-2027 में OBC की पृथक एवं प्रमाणिक गणना की मांग न OTP, न फोन कॉल… APK फाइल खोलते ही खाते से गायब हुए 4 लाख रुपये प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राजीव नगर में बने पीएम आवास के घरों में जले ‘आशीर्वाद के दीप’ लाभार... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे — सांसद... भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के देवता भगवान विश्वकर्मा, 30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्...
छत्तीसगढ़

वोटर लिस्ट से नाम कटने पर युवक का हंगामा, BLO को दी जान से मारने की धमकी

भिलाई  | भिलाई में एक युवक वोटर लिस्ट से नाम कट जाने पर इतना गुस्से में आ गया कि वो सर्वे करने वाले टीचर से झगड़ा करने स्कूल पहुंच गया। उसने महिला टीचर को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद उसका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

घटना भिलाई के शास्त्री नगर कैम्प वन की है। यहां संचालित पूर्व माध्यमिक शाला में शुक्रवार को जितेंद्र यादव उर्फ जीतू शराब के नशे में पहुंचा और जमकर बवाल करने लगा। जीतू काफी नशे में था। उसने बीएलओ को धमकाना शुरू कर दिया। उसकी हरकत का पूरा वीडियो वहीं के एक स्टॉफ ने बना लिया।

अव वो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में जीतू वहां के शिक्षकों को धमका रहा है। मिडिल स्कूल की मैडम नीता ठाकुर ने जीतू को समझाने का प्रयास किया तो उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं विडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक ने सिर्फ शिक्षिका को ही नहीं बल्कि कैम्प क्षेत्र के पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा को भी देख लेने की धमकी दी है।

जानकारी के मुताबिक जीतू का नाम तीन चार महीने पहले मतदाता सूची से कट चुका है। अब वो आरोप लगा रहा है कि उसका नाम बीएलओ ने गलत सर्वे करके काटा है। जबकि निर्वाचन कार्य में लगी शिक्षक नीता ठाकुर का कहना है की पिता की मृत्यु के बाद युवक का घर बिक चुका है और अब वो नेहरू नगर में रहता है।

लगातार लंबे समय से कैंप क्षेत्र में नहीं रहने से उसका नाम मतदाता सूची के सर्वे में नहीं आया और कट गया है। उन्होंने जीतू का समझाने का प्रयास भी किया तो उसने खुले रूप से धमकी दिया कि वो उन्हें जान से मार देगा।

निर्वाचन कार्य में लगी बीएलओ डरी

जिस तरह से जीतू यादव ने स्कूल के अंदर घुसकर निर्वाचन कार्य में लगी बीएलओ नीता ठाकुर को जान से मारने की धमकी दी, उससे वो काफी डरी हुई हैं। नीता ठाकुर ने एसडीएम और पुलिस प्रशासन से शिकायत आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button