ब्रेकिंग
अयोध्या-जनकपुर के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा, भारत-नेपाल के रिश्तों को मिली नई मजबूती गुरूर पुलिस की अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, 36 पाव देशी शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार भिलाई में नई पुलिस चौकी रूआबांधा शुरू, 5 वार्डों की सुरक्षा होगी मजबूत; अपराध और नशे के कारोबार पर र... इंदिरा मार्केट में 17.35 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग, महापौर ने निर्माण कार... बालोद में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी पकड़ाए; 138 किलो से अधिक गांजा जब्त दुर्ग जिले की अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच संतोषी चंद्राकर ने सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में हासिल ... डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त अंचला गिरी निलंबित, अब जेल और न्यायिक कार्रवाई को ... विद्युत दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों को कलेक्टर ने सौंपा 4 लाख रुपये का चेक गुरु नानक देव जी 557 वे प्रकाश पर्व के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कैंप वन भिलाई दुर्ग के ... मुख्य्मंत्रीजी द्वारा भव्य भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह
छत्तीसगढ़बालोद

बालोद में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी पकड़ाए; 138 किलो से अधिक गांजा जब्त

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से गांजा लाकर प्रदेश में खपाने वाले नेटवर्क का खुलासा किया है। थाना सनौद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को कार्रवाई के दायरे में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 138.551 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 69 लाख 27 हजार 550 रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अरकार निवासी भीषम सतनामी अपने घर में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना सनौद की टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी भीषम सतनामी (28 वर्ष) के घर से दो पैकेट और पुड़िया में रखा 1.995 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने गांजा ग्राम अरकार निवासी कामता प्रसाद कोसरे से खरीदना बताया।

इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए कामता प्रसाद कोसरे से पूछताछ की। पूछताछ में उसने ग्राम खप्परवाड़ा निवासी दो सगे भाइयों ओमप्रकाश पटेल और कुलेश्वर पटेल से गांजा खरीदने की जानकारी दी। उसने बताया कि दोनों भाई पिछले करीब एक साल से उसके गांव में आकर गांजा बेचते थे। वह उनसे गांजा खरीदकर छोटी मात्रा में भीषम सतनामी को बेचता था। पुलिस ने उसके कब्जे से गांजा बिक्री के 3 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया।

घर में छिपाकर रखा था 136 किलो से अधिक गांजा

कामता प्रसाद से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम खप्परवाड़ा में घेराबंदी कर ओमप्रकाश पटेल और कुलेश्वर पटेल को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों भाइयों ने ओडिशा के बालीगुड़ा क्षेत्र से गांजा खरीदकर छत्तीसगढ़ में बेचने की बात बताई।

पुलिस के मुताबिक, दोनों भाई अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से गांजा तस्करी का कारोबार चला रहे थे। वे एक बार में करीब 10 से 20 किलो गांजा खरीदकर लाते थे और अपने घर में छिपाकर रखते थे। तलाशी के दौरान उनके घर में लोहे की पेटी और दीवान के अंदर छिपाकर रखे 134 पैकेट मिले, जिनमें कुल 136.56 किलोग्राम गांजा रखा हुआ था। इसकी अनुमानित कीमत 68 लाख 27 हजार 800 रुपये बताई गई है।

85 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त

पुलिस ने इस पूरे मामले में कुल 138.551 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CQ 1575, एक मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और 13 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। जब्त की गई पूरी संपत्ति की अनुमानित कीमत 85 लाख 72 हजार 550 रुपये बताई गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

इस मामले में भीषम सतनामी, कामता प्रसाद कोसरे, ओमप्रकाश पटेल और कुलेश्वर पटेल के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। थाना सनौद में अपराध क्रमांक 143/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) में मामला दर्ज किया गया है। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर इसमें धारा 29 एनडीपीएस एक्ट भी जोड़ी गई है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बालोद किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना और डीएसपी विनय साहू के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना सनौद पुलिस, एएनटीएफ और साइबर सेल बालोद की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बालोद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button