ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

जीवन जीने की कला सिखाती हैं रामचरित मानस: ललित चंद्राकर

दुर्ग | दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरई और ख़ुरसुल में दो दिवसीय भव्य रामायण सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सम्मिलित होकर इस पावन अवसर पर ग्रामीणों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण वासी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनके उत्साह और सहयोग से आयोजन अत्यंत सफल रहा।

रामायण के मंत्रमुग्ध कर देने वाले पाठ और रामधुन की मधुर ध्वनि से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में एक अलौकिक माहौल बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान, विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि “हम सभी ने बचपन से घरों में रामचरित मानस का पाठ पढ़ा और सुना है। यह महाग्रंथ हमें जीवन जीने का मार्ग दिखाता है और हमारे जीवन में सुख-समृद्धि लाने में सहायक होता है।

कई विद्वान और कथा वाचकों का कहना है कि रामचरित मानस का पाठ घर में सुख-शांति बनाए रखता है और यह दरिद्रता को दूर करता है।” उन्होंने रामचरित मानस की पांच चौपाइयों का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि इन चौपाइयों का नियमित पाठ करने से घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है और जीवन में अनेक फायदे होते हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य भाना ठाकुर, भाजपा अंजोरा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, अंजोरा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नंदू निर्मलकर, ओमेश्वर राजू यादव, सरपंच पदमा साहू, सरपंच मुकुंद पारकर, पूर्व सरपंच रिवेंद्र यादव, पूर्व सरपंच गिरेश्वर देशमुख समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button