ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 2 माह में 12609 यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही कर 50 लाख 2 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किया गया

दुर्ग | पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेन्द्र शुक्ला द्वारा यातायात नियमो का पालन न करने वाले पर कार्यवाही करने के दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) दुर्ग,  ऋचा मिश्रा के मार्ग दर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात),  सतानंद विध्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार ऐसे वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 02 माह में कुल-12609 यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही करते हुए 50 लाख 2 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किये गये है। यातायात पुलिस के इस कार्यवाही में सबसे अधिक दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट ना लगाने वाले 2692 वाहन चालको पर एवं आवागमन के मार्ग में बाधा उत्पन्न करने वाले 1981 वाहन चालको पर मोटर व्हीकट एक्ट के तहत कार्यवाही की गई,

इसके अतिरिक्त दो पहिया वाहन में तीन सवारी, तेज गति वाहन चालन, मोबाईल का उपयोग करते वाहन चलाने वाले, यातायात संकेत का उल्लंघन करने वाले, चार पहिया वाहन काली फिल्म लगाने वाले एवं शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालो पर कार्यवाही की जा रही है,

साथ ही संदिग्ध वाहन एवं वाहनो में हुटर, नीली बत्ती एवं सायरन लगाकर घूमने वाले वाहन चालको के खिलाफ भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु संबधित थानो के पुर्द किया गया।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जनवरी माह में सडक रक्षा माह के दौरान 78 जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से 54,776 लोगो यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। यातायात पुलिस आम नागरिको से अपील करती है कि वें स्वयं एवं दूसरो की रक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button