ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
दुर्ग

महिला प्रार्थी के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला ने ACCU के तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड… आरक्षक तरुण देशलहरे के खिलाफ थाने में FIR हुआ दर्ज

दुर्ग | पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ गंभीर अनुशासनहीनता और कदाचार के मामलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।

इसमें दो पुलिसकर्मी, प्रधान आरक्षक शगीर अहमद और आरक्षक अजय गहलोत को एनडीपीएस मामले में गंभीर कदाचार प्रदर्शित करने के आरोप में निलंबित किया गया, जबकि एक अन्य आरक्षक तरूण देशलहरे को जामुल थाने में प्रार्थी के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने के मामले में निलंबित किया गया।

प्राथमिक जांच में कदाचार का आरोप 11 मार्च 2025 से एसीसीयू में तैनात प्रधान आरक्षक शगीर अहमद (क्रमांक 1777) और आरक्षक अजय गहलोत (क्रमांक 119) को NDPS मामले में प्रथम दृष्टया गंभीर कदाचार प्रदर्शित करने के लिए निलंबित किया गया। दोनों को रक्षित केन्द्र, दुर्ग में सम्बद्ध किया गया है। इनकी निलंबन अवधि के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला इसके अलावा, जामुल थाने में तैनात आरक्षक तरूण देशलहरे (क्रमांक 551) के खिलाफ 8 मार्च 2025 को एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने की घटना सामने आई थी।

पीड़िता ने इस मामले में जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरक्षक के खिलाफ बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। तरूण देशलहरे को 10 मार्च 2025 से निलंबित कर रक्षित केन्द्र, दुर्ग में सम्बद्ध किया गया। निलंबन अवधि में उन्हें भी जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

पुलिस विभाग ने इन घटनाओं के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button