ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
दुर्ग

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई मतदाता शपथ

दुर्ग | भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  रामगोपाल गर्ग द्वारा कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता शपथ दिलाई गई।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है।

आयोग ने निर्देश दिया है कि जिन राज्यों में 25 जनवरी को अवकाश है, वहां 24 जनवरी को सुबह 11 बजे शपथ दिलाई जाए। जिसके पालन में जिला  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग द्वारा निर्देश जारी किए गए है।

उक्त के पालन में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  रामगोपाल गर्ग ने कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आज दिनांक को 11 बजे शपथ दिलाई और मतदान के अधिकार का महत्व समझाते हुए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम में डीएसपी  शिल्पा साहू, डीएसपी  पनिक राम कुजूर, स्टेनो  निवास राव,  जितेन्द्र कुमार सुखदेवे,  सफीक अहमद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button