ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
भिलाई

6 वर्षीय मासूम बालिका से अश्लील हरकत कर फरार आरोपी दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में

उतई | 18.01.2025 को प्रार्थिया द्वारा उसकी 06 वर्षीय पुत्री के साथ अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर बलात्कार करने एवं बताने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में शिकायत आवेदन प्राप्त होने पर थाना उतई में अप. क्रं. 22/2025, थारा 137 (2), 87, 65(2), 351 (3) बीएनएस 2023 एवं धारा 6 पाक्सो एक्ट के तहत अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए  पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  अभिषेक झा (रापुसे), उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम)  हेम प्रकाश नायक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन, अनूप लकड़ा (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक विपिन रंगारी के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थाना उतई की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पता-तलाश हेतु घटना स्थल के आसपास एवं उतई थाना क्षेत्र एवं थाना नेवई क्षेत्र में त्रिनयन एप्प की मद्द से 160 सीसीटीवी कैमरों के फूटेज का अवलोकन किया गया तथा आरोपी की पहचान की गई|

आरोपी घटना घटित करने के बाद सकूनत से फरार हो गया था जिसे लगातार पुलिस टीमों के द्वारा पता-तलाश किया जा रहा था दौरान पता-तलाश के विश्वस्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी गोंदिया में रेल्वे स्टेशन के आसपास देखा गया है|

जिस पर तत्काल एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट एवं थाना उतई की संयुक्त टीम को गोंदिया भेजा गया जहाँ गोंदिया रेल्वे स्टेशन में प्रकरण के आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना उतई लाया गया आरोपी ने पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार किया है आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से सउनि नरेन्द्र सिंह राजपूत, प्र.आर. चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक अजय ढीमर, पंकज चतुर्वेदी, राजकुमार चंद्रा, उपेन्द्र यादव, मेघराज चेलक, अश्वनी, चित्रसेन साहू, रोहन दुबे एवं थाना उतई से उनि कमल सिंह सेंगर, सउनि हेमलता वर्मा, प्र.आर. नेमू साहू, आरक्षक दुष्यंत लहरे, दिलीप सिंह की भूमिका उल्लेखनीय रही।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. अमरदास खुटेल पिता स्व मोतीलाल खुटेल उम्र 33 साल पता वार्ड नं 04 बडेपारा डूमरडीह थाना उतई जिला दुर्ग (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button