ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
गरियाबंद

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने का सीएम साय का ऐलान, विकास कार्यों की दी सौगात

गरियाबंद | गरियाबंद में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दौरे के दौरान पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द लागू करने का वादा किया।

बस्तर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या के बाद प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग तेज हो गई है।

हालांकि, कैबिनेट से मंजूरी और विधानसभा से विधेयक पास होने के बावजूद यह कानून राजभवन में अटका हुआ है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। बीजापुर मामले में हमने त्वरित कार्यवाही कर दिखाया है कि सरकार पत्रकारों के साथ है।

जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करेंगे।” समय सीमा के सवाल पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस दिशा में तेजी से काम किया जाएगा।

338 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

अपने दौरे के दौरान सीएम साय ने 338 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।

देवभोग में उच्च स्तरीय पुल निर्माण का ऐलान

पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी की मांग पर मुख्यमंत्री ने देवभोग के झाखरपारा मार्ग पर बेलाट नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण का भी ऐलान किया। यह पुल 36 गांवों के लोगों के लिए सुगम यातायात का जरिया बनेगा।

सुपबेड़ा में किडनी पीड़ितों के लिए रिसर्च का वादा

सीएम साय ने सुपबेड़ा गांव में किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों की समस्या पर भी ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि इस गंभीर समस्या को हल करने के लिए विशेषज्ञों से संपर्क कर रिसर्च शुरू किया जाएगा।

सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि विकास कार्य और नागरिकों की सुरक्षा उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button