ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
गरियाबंद

चाकू की नोक पर लूट: गरियाबंद में 7 नकाबपोशों ने व्यापारी को बनाया निशाना

गरियाबंद। जिले के छुरा थाना अंतर्गत चरौदा गांव में बीती रात लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 7 नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यापारी के घर पर धावा बोलते हुए परिवार को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया और लाखों रुपये की नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लुटेरों ने घर में घुसते ही दहशत का माहौल बना दिया। उन्होंने परिवार के सदस्यों को धमकाते हुए लगभग 3 से 4 लाख रुपये नगद और करीब 400 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए। इस दौरान किसी को भी विरोध करने का मौका नहीं मिला। बदमाशों ने जाते-जाते परिवार को पुलिस में शिकायत न करने की सख्त चेतावनी भी दी।

घटना के बाद पुलिस सक्रिय
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने घर का मुआयना कर पीड़ित परिवार से पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि लुटेरों की पहचान के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

कई टीमें गठित, जल्द गिरफ्तारी का दावा
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच टीमें गठित की हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही लूटी गई संपत्ति की भी बरामदगी की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button