ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
दुर्ग

कमिश्नर ने खेलें स्वच्छता दीदी के साथ बैटमिंटन,सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न गतिविधियां हो रही आयोजित

दुर्ग |  नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित किया जा रहा,सुशासन का सूर्योदय एक वर्ष गौरवपूर्ण वर्ष अंतर्गत स्वच्छता के स्वच्छता दीदियों का खेल कूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दुर्ग शहर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

इसी कड़ी में सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर आमजनों में राज्य सरकार के स्वच्छता मिशन को बढ़ावा देने एवं जन जागरूकता लोगो को जागरूक भी किया।

स्वच्छता दीदियों के लिए विभिन्न प्रकार खेल आयोजित किया गया था जैसे कि खो -खो,कबड्डी,कुर्सी दौड़ के अलावा बैटमिंटन खेल खेला गया।

अवसर पर आयोजित स्वच्छता अभियान में कमिश्नर सुमित अग्रवाल,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,प्रतापसोनी,कुणाल,राहुल,ब्रांड एम्बेसडर विश्वनाथ पाणिग्रही सहित लोगो ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

इस अवसर पर कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने स्वच्छता दीदीयों  के साथ बैटमिंटन खेलकर मौजूद प्रतियोगिता में भाग लिए. स्वच्छता दीदियों का हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम के अवसर पर कमिशनर ने कहा कि सभी स्वच्छता दीदी इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा ले।उन्होंने खेल में प्रतिभागियों जीते व हारे सही को बधाई व शुभकामनाएं दी।

साथ ही निगम द्वारा स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए लोगों को अपने आस-पास सफाई रखने की प्रेरणा दी।

राज्य सरकार की सुशासन अंतर्गत सामूहिक जिम्मेदारी और स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने स्वच्छता अभियान में संयुक्त भाग लेकर संदेश दिया है।

सुशासन का सूर्योदय छत्तीसगढ़ सरकार गठन के एक वर्ष गौरवपूर्ण वर्ष अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर में नगर निगम दुर्ग शहर के विभिन्न वार्डो में उर्वशी साहू छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ी रंगमंच के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर ने कहा कि जनभागीदारी को बढ़ावा देने और सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छता जैसे मुद्दों पर जनता को जागरूक करने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं।

ऐसे आयोजन से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सभी मिलकर अपने आस-पास का वातावरण स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में योगदान देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button