ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

आंबेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए सांसद बघेल

भिलाई। डॉ बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। भिलाई के हृदय स्थल पावर हाउस स्थित डॉ आंबेडकर चौक में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉ अम्बेडकर प्रतिमा प्रबंध राज्य स्तरीय जयंती मेला समिति अध्यक्ष सुनील रामटेके ने सांसद बघेल का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल थे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रिकेश सेन, देवेन्द्र यादव, मुस्लिम समाज के असीम बेग, वर्षा बागड़े, ज्ञान बागड़े उपस्थित थे। तथागत समाज कल्याण समिति अध्यक्ष अनिल साखरे, धनंजय मेश्राम, सिद्धांत के द्वारा आयोजित भंडारे में सांसद विजय बघेल ने अपने हाथों से भोजन परोसा।

सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा भिलाई के हृदय स्थल अम्बेडकर चौक में एक मंच पर सभी को आमंत्रित किया। केवल बौद्ध समाज ही नहीं दूसरे समाज को भी आमंत्रित करने की सद्धभावना हमेशा बनी रहे। डॉ राजेंद्र प्रसाद ने डॉ बाबा साहेब को संविधान लिखने कि जिम्मेदारी दी।

डॉ अम्बेडकर को संविधान सभा की ड्राफ्टिंग सभा का अध्यक्ष होने के नाते संविधान निर्माता होने का श्रेय दिया जाता है। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा। वे एक गरीब परिवार से थे। बचपन में उन्हें जातिवाद और भेद भाव का गहरा अनुभवहुआ लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और कठिन संघर्षों के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button