ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

भिलाई इस्पात संयंत्र से 65 लाख रुपए की सामग्री चोरी का मामला

भिलाई  | प्रार्थी गहन सेन गुप्ता उप महाप्रबंधक, प्लेट मिल, भिलाई इस्पात संयंत्र के द्वारा थाना भिलाई भट्ठी मे एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया की भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल एरिया स्पेयर यार्ड से पांच नग नट कीमत 65,00,000/- रुपए को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है।

रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी के अपराध क्रमांक – 120/2015 धारा 379,447,467,468,471,120B,34 भादवि, 25,26 छ. ग. सुरक्षा अधिनियम कायम कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान आरोपियों द्वारा घटना में उपयोग किए गए वाहन ट्रक क्रमांक CG 07 AV 2670 को जप्त किया गया, आरोपियों के द्वारा कूट रचित बिल्टी चालान तैयार कर अवैधानिक रूप से भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर प्रवेश कर संयंत्र परिसर के प्लेट मिल स्पेयर यार्ड से से 05 नग नट को चोरी कर ले जाना पाये जाने पर पूर्व में आरोपी (1) उस्मान बेग (2) शशिकांत मिश्रा (3) अंकित तिवारी (4) जितेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था एवं फरार आरोपी रवि सोनी के विरुद्ध धारा 173(8) दप्रसं के तहत विवेचना जारी रखते हुए पतासाजी की जा रहा थी ।

पतासाजी के दौरान आरोपी रवि सोनी के जामुल में रहने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को रवाना कर आरोपी का पता तलाश गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

उक्त प कार्यवाही में आरक्षक बालेंद्र द्विवेदी, युगल देवांगन की भूमिका उल्लेखनी रही ।

गिरफ्तार आरोपी-रवि सोनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button