ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
दुर्ग

देर रात बज रहे डीजे पर कार्यवाही: 4 डीजे मय वाहन जप्त, कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज

दुर्ग | एकता उत्सव (उर्स पाक) वर्ष 2025 के सदस्यों एवं डीजे संचालकों को बैठक लेकर धोनी विस्तार की यंत्रों के उपयोग के संबंध में जारी निर्देशों का पालन करने एवं रात्रि 10:00 बजे के बाद से डीजे नहीं बजाने के संबंध में आदेशित किया गया था। दिनांक 18.05.2025 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि पटेल चौक दुर्ग में कव्वाली कार्यक्रम (उर्स पाक) में देर रात्रि चादर चढ़ाने हेतु अधिक आवाज में डीजे संचालन कर रहे हैं ।

उक्त सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर डीजे संचालको को डीजे संचालन करने के संबंध में अनुमति आदेश पेश करने को कहा गया जो अनुमति नहीं होना लिखित में देने पर अनावेदकगण इन्द्र कुमार, रायपुर के कब्जे से टाटा वाहन क्रमांक CG 07 CA 5799, संदीप संवते राजनंदगांव के कब्जे से वाहन क्रमांक CG 04 JD 9142, हेमंत यादव, दुर्ग के कब्जे से टाटा वाहन क्रमांक CG 07 CA 3264, 04. शेख जमील दुर्ग के कब्जे से टाटा वाहन क्रमांक CG 04 LU 9927 में लगे डीजे सेट साउण्ड बॉक्स सिस्टम को विधिवत जप्त कर छ.ग. कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 15 एवं एक वाहन क्रमांक CG 07 CW 8856 पर मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत् कार्यवाही की गई। अनावेदकों के इस्तगासा न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक ममता अली शर्मा, सउनि मोहन लाल साहू, किरेन्द्र सिंह, प्र.आर. योगेश चंद्राकर, आरक्षक सुरेश जायसवाल का सराहनीय योगदान रहा।

अनावेदक जिनके विरुद्ध कार्रवाई की गई

1- इंद्रकुमार
2- संदीप संवते
3- शेख जमील
4- हेमंत यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button