ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
देश

सांवली दुल्हन को देखकर दूल्हे ने तोड़ी शादी, पुलिस तक पहुंचा मामला

मिर्जापुर| उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शादी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरे प्रांत से शादी करने के लिए आए दूल्हे ने सांवली दुल्हन को देख शादी से इनकार कर दिया। जिस पर शादी कराने बाले बिचौलियों ने पुलिस को सूचना दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे सहित उसके परिजनों को थाने ले आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष को छोड़ दिया। धन का लालच देकर अन्य प्रांतों में गरीब लड़कियों की शादी कराने वाले बिचौलिए क्षेत्र में काफी सक्रिय है।

क्षेत्र के शादी कराने वाले बिचौलियों के माध्यम से राजस्थान के जयपुर से एक क्षत्रिय परिवार शादी करने के लिए राजगढ़ क्षेत्र के एक गांव में आया हुआ था। शादी कराने वाले बिचौलिए लड़का पक्ष से संपर्क कर पांच लाख में शादी कराने का वादा करने के बाद लड़के वाले को बुला लिया और दूसरे बिरादरी की लड़की शादी के लिए तैयार कर ली गई|

लेकिन जब मंडप में दूल्हे ने दुल्हन को देखा तो वह काफी सांवली थी। दूल्हे ने दुल्हन से उसकी जाति पूछा तो वह दूसरी बिरादरी की निकली। इस पर दूल्हा भड़क गया। हंगामा शुरू हो गया। दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इस पर थोड़ी देर में मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस सभी को थाने ले आई।

दूल्हे के घरवालों की मानें तो लड़की के परिजनों से एजेंट ने मिलाया था। उस समय जो लड़की गोरी दिखाई गई थी। आज जब शादी करने आए तो सांवली दुल्हन थी।

परिजनों ने यह भी बताया कि एजेंट ने उनसे शादी कराने के लिए रुपए की मांग की थी। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सच्चाई सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button