ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
देश

चीन में लड़कियों के लिए अनोखी सर्विस: किराये पर मिल रहे ‘व्हाइट माफिया

लड़कियों के लिए कई बार हालात तब काबू से बाहर हो जाते हैं, जब उनका पाला किसी ऐसे मर्द से पड़ जाता है, जो बिल्कुल भी सज्जन न हो| ये उनका प्रेमी भी हो सकता है, कोई सहकर्मी या फिर उनका अपना मकान मालिक भी|

ऐसे में उनके दिमाग में आता है कि काश, कोई उन्हें इस सिचुएशन से बाहर निकाल देता| ऐसे ही महिलाओं के लिए पड़ोसी देश चीन में एक खास सेवा दी जा रही है- किराये पर माफिया लेने की सर्विस|

सुनकर आपको भले ही अजीब लगे लेकिन चीन में ये अनोखी सर्विस चल रही है और डिमांड में भी है| ये सर्विस खास उन लड़कियों की है, जो जालिम मर्दों को डील नहीं कर पा रही हैं और परेशान हो जाती हैं| उनके लिए किराये पर माफिया आएंगे और चुटकियों में प्रॉब्लम का हल दे देंगे| है ना दिलचस्प बात?

आप बुलाओ, किराये पर आ जाएंगे माफिया

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में एक ‘प्रोफेशनल बॉडीगार्ड टीम’ काम करती है, जिसे पूरे देश में लोकप्रियता हासिल हो चुकी है| सोशल मीडिया पर इसके लाखों में फॉलोअर्स हैं| काले कपड़ों में सजे टफ लुक वाले ये बॉडीगार्ड्स किसी माफिया से कम नहीं लगते, ऐसे में लोगों ने इन्हें नाम दिया है – व्हाइट माफिया|

ये खुद को फीमेल गार्डियंस कहते हैं, जो लड़कियों को मुसीबत से निकालने का काम करते हैं| चीन में लड़कियां धड़ल्ले से इस सर्विस का इस्तेमाल कर रही हैं, जो उनके पूर्व प्रेमी और बदमाश मकानमालिक की अक्ल ठिकाने लगाते हैं| दिखने में वो भले ही खूंखार लगें लेकिन बेहद सज्जन और समझदार होते हैं|

ये बॉडीगार्ड सर्विस साल 2018 में सेलिब्रिटीज़ के लिए शुरू की गई थी, जिसमें ज्यादातर रिटायर्ड मिलिट्री ऑफिसर, बिजनेस ओनर और फीमेल बॉक्सर्स शामिल हैं| साल 2022 तक लोग अपनी पर्सनल समस्याओं को सुलझाने के लिए उन्हें संपर्क करने लगे|

कंपनी से जुड़ी ली बताती हैं कि इनमें 70 फीसदी लड़कियां होती हैं, जो 25 से 35 साल की हैं| काम के घंटों के हिसाब से उन्हें 50 हज़ार से 1-1.5 लाख तक का चार्ज देना होता है| वे चाहें तो सालभर के लिए भी किसी बॉडीगार्ड को हायर कर सकती हैं| काम बड़ा हो तो चार्ज भी बढ़ जाता है और इन माफियाओं को डेली फिजिकल और लीगल ट्रेनिंग दी जाती है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button