ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

महापौर ने गांधी चौक में स्थित बापू की प्रतिमा को यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से बापू की प्रतिमा को नवीन स्थान में पुनर्स्थापित व सौंदर्यीकरण का किया सराहना

दुर्ग। गांधी जयंती के अवसर पर नगर निगम द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया।इस अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव,महापौर धीरज बाकलीवाल,अयुक्त लोकेश चंद्राकार,पूर्व महापौर आर.एन.वर्माएम.आई.सी.प्रभारी दीपक साहू,भोला महोंबिया,सत्यवती वर्मा पार्षद प्रकाश जोशी, नगर निगम के अधिकारी,कर्मचारी सहित अन्य शहर वासियों ने स्वच्छता ही सेवा के सिद्धांत को अपनाते हुए एकत्र होकर गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धा पूर्वक पुष्प अर्पित किए।उसके बाद कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कचरा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जिससे स्वच्छता अभियान को और मजबूती मिलेगी।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने मोर शहर मोर जिम्मेदारी के अंतर्गत शासकीय स्कूल के सामने गांधी चौक में स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांधी चौक में ही नवीन स्थान में पुनर्स्थापित एवं सौंदर्यीकरण किया गया मनीष पारख के द्वारा किये गये कार्य का सराहना करते हुए समस्त नगर निगम के ओर से धन्यवाद दिया।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने आस-पास की सफाई में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।इसके साथ ही, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती भी मनाई गई। सभी ने उनके जीवन और कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।यह आयोजन न केवल गांधी जी और शास्त्री जी की शिक्षाओं को स्मरण करने का अवसर था, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास था। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे इस स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने शहर को स्वच्छ रखने में योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button