ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
भिलाई

मोबाईल की किस्त पटाने की बात को लेकर दो गुटो मे हुई खुनी संघर्ष तीन आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। मोबाईल की किस्त पटाने की बात को लेकर दो गुटो मे हुई खुनी संघर्ष। खुर्सीपार थाना पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है।तीन युवको पर चाकू, गुप्ती, कैची से किये प्राण घातक हमला की गई है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी भुनेश्वर सेन उम्र 55 साल निवासी शीतला मंदिर के पास शहीद वीर नारायण सिंह नगर खुर्सीपार ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.10.2024 को रात्रि करीबन 12.15 बजे घर के बाहर लडाई झगडा का आवाज सुनकर बाहर निकला तो देखा कि प्रार्थी का बडा बेटा सतीश सेन, सूर्या सेन और सबसे छोटा बेटा पवन सेन से धीरज सेन और उसके दोनो लडके लव सेन और कुश सेन मोबाईल की किश्त पटाने की बात को लेकर घर के सामने वाद विवाद कर रहे थे।

प्रार्थी का छोटा बेटा पवन सेन कुश सेन के सेलून में काम करता था काम करते समय पवन मोबाईल फोन किस्त में लिया था। वर्तमान में प्रार्थी का बेटा पवन कुश के पास काम करना बंद कर दिया है उसी मोबाईल का किस्त एक साथ जमा करने के लिए कुश सेन धमकी दे रहा था जिसे प्रार्थी समझाने लगा तो बात सुनते ही धीरज एवं उसके लडके लव कुश एक राय होकर स्कुटी में रखे धारदार चाकू जैसे कैची को निकाल कर लव एवं धीरज सेन के द्वारा चाकू एवं कैची से जान से मारने की नियत से प्राण घातक हमला किये जिससे सतीश सेन के दाहिने साईड के मस्तक बांये गाल एवं बांये हाथ के अंगूठा के पास, कुश के द्वारा प्रार्थी के मंझला बेटा सूर्या को गुप्ती जैसे चाकु से व बडे बेटे सूर्या को बांये पेट के नाभी के पास दाहिने सीने के पास दाहिने हाथ के अंगूठा के पास चोट लगा है जिससे खून निकल रहा था।

झगडा को छुडाने मोहल्ले का विक्की आये तो उसे भी लव एवं कुश के द्वारा धारदार चाकु से उसके पेट के नाभी के पास मारकर चोट पहुंचाया तथा लव सेन के द्वारा चाकु से प्रार्थी के बांये हाथ के कांख में बांये कोहनी के पास बांये हाथ के अंगूठा के पास मारकर चोट पहुंचाया।

आरोपीगण धीरज सेन, रिकेश सेन उर्फ लव शेखर सेन उर्फ कुश को पकड कर थाना लाया गया। घटना में प्रयुक्त गुप्ती, बडी चाकू, छोटी चाकू, कैची एवं घटना स्थल से खुन आलूदा मिट्टी सादी मिट्टी बरामद किया गया आरोपीगण 1. धीरज सेन पिता पुनाराम सेन उम्र 46 2. निकेश सेन उर्फ लव सेन पिता धीरज सेन उम्र 26 साल 3. शेखर सेन उर्फ कुश सेन पिता धीरज सेन उम्र 23 साल सभी साकिन शास्त्री नगर कैम्प 1 छावनी को आज दिनांक 01.10.2024 को विधिवत गिर० कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button