ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई के विरोध में दुर्ग में किया पुतला दहन

दुर्ग: सोमवार, 10 मार्च 2025 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास सहित 14 ठिकानों पर की गई छापेमारी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आज दुर्ग में दो स्थानों पर पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।

यह विरोध प्रदर्शन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देशानुसार 11 मार्च 2025 को मान होटल चौक में आयोजित किया गया, जहां जिला कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने ईडी और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार का पुतला जलाया।

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार में कोई भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है, और न ही शराब, कोयला घोटाला या DMF फंड घोटाले जैसी कोई घटनाएँ हुईं।

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने किसानों की कर्ज माफी, आम जनता को बिजली बिल हाफ जैसी योजनाएं दीं और छत्तीसगढ़ के लोगों को मान-सम्मान दिया। उन्होंने इस द्वेषपूर्ण कार्रवाई की कड़ी निंदा की।

प्रदेश कांग्रेस सचिव अय्यूब खान ने कहा कि ईडी की छापेमारी केवल कांग्रेस को बदनाम करने की साज़िश है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने ईडी जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल कांग्रेस नेताओं को परेशान करने और बदनाम करने के लिए किया है। उन्होंने यह भी कहा कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी प्रमुख संस्थाएं अब भारतीय जनता पार्टी के संगठन के रूप में काम कर रही हैं।

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अय्यूब खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, महापौर प्रेमलता साहू, पूर्व सभापति राजेश यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा और अन्य कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाते हुए यह स्पष्ट किया कि वे इस तरह की निंदनीय कार्यवाही के खिलाफ हमेशा संघर्ष करते रहेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button