ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

आम जगह पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुरानी भिलाई पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई  : भिलाई में आम लोगों को धारदार हथियार दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को दुर्ग पुलिस की पुरानी भिलाई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित आकार का धारदार हथियार बरामद कर जब्त किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 मई 2026 को थाना पुरानी भिलाई पुलिस जुर्म-जरायम पता साजी एवं अभियान कार्रवाई में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना तहसील ऑफिस के पीछे नहर पार भिलाई-03 रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेख शाहिद उर्फ मोनू (39 वर्ष) निवासी प्रगति नगर चरोदा, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक प्रतिबंधित आकार का धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 271/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों में भय और दहशत का माहौल बना रहा था। मामले में थाना पुरानी भिलाई पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button