ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

चोरी के मामले में 4 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

जामुल | प्रार्थी कुंदन सिंह निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की उसका ट्रक ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 सीए 5583 को उमेश जायसवाल द्वारा चालन कार्य करता था एवं हेल्पर मुन्नी महेश कुशवाहा द्वारा किया जाता था। इसका अन्य ट्रक क्रमांक सीजी 07 एए 7985 को चालक राजेन्द्र कुमार कुशवाहा व हेल्पर ओम नारायण पटेल द्वारा चलाया जाता था।

आरोपी उमेश कुमार जायसवाल, राजेन्द्र कुमार कुशवाहा, मुन्नी महेश कुशवाहा, ओम नारायण पटेल, बबलू यादव एवं विनय सिंह धु्रव के द्वारा ट्रक में लोड 02 टन 670 किग्रा लोहे का सरिया एवं 08 नगर ट्रेलर का टायर कीमती 2,00,000 रूपये को चोरी कर ले गये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अप. क्र.- 37/2022 धारा 379, 34 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पूर्व में आरोपी बबलू यादव एवं हरिओम पटेल को गिरफ्तार किया गया था। शेष आरोपियों की पता तलाश जारी थी। आरोपी मुन्नी महेश कुशवाहा उर्फ दीपू को जिला सीधी मध्य प्रदेश को टीम भेजकर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए|

अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे का सरिया एवं टायर को चोरी करना बताया तथा चोरी से मिले हिस्से की रकम को खर्च करना बताया। आरोपी मुनी महेश कुशवाहा उर्फ दीपू को आज दिनांक 04.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड मे भेजा गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, उनि सउनि अजय सिंह, प्र.आर. मनीष थापा, आर. जी. सामुएल का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी-
मुन्नी महेश कुशवाहा उर्फ दीपू उम्र 26 साल जिला सीधी (मध्य प्रदेश)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button