ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

शिव महापुराण कथा को लेकर दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, 17 से 21 दिसंबर तक रहेगा रूट डायवर्जन

दुर्ग। नगपुरा (जिला दुर्ग) में 17 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. श्री प्रदीप मिश्रा जी द्वारा आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिए विशेष रूट, पार्किंग और डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है।

यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि असुविधा से बचने हेतु निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें।

 निर्धारित मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था

  1. रायपुर / चरोदा / भिलाई / चीखली की ओर से आने वाले वाहन
    कुम्हारी → गुरुद्वारा चौक → आरोग्यम हॉस्पिटल नीचे (बायपास) → धमधा रोड → चिखली चौक → बाजार चौक नगपुरा → बिजली सब स्टेशन के आगे पार्किंग → कथा स्थल (पैदल)
  2. बेमेतरा / धमधा / दुर्ग की ओर से आने वाले वाहन
    बेमेतरा → धमधा → चिखली चौक → बाजार चौक नगपुरा → बिजली सब स्टेशन के आगे पार्किंग → कथा स्थल (पैदल)
  3. दुर्ग शहर की ओर से आने वाले वाहन
    दुर्ग शहर → गंजपारा तिराहा → नयापारा → कोटनी → बाजार चौक नगपुरा → बिजली सब स्टेशन के आगे पार्किंग → कथा स्थल (पैदल)
  4. राजनांदगांव / पटेवा / घुमका की ओर से आने वाले वाहन
    राजनांदगांव → घुमका → पटेवा → बोरई → डीके फर्नीचर के पीछे पार्किंग → कथा स्थल (पैदल)
  5. खैरागढ़ / जालबांधा की ओर से आने वाले वाहन
    खैरागढ़ → जालबांधा → नगपुरा चौक के पहले दाईं ओर पार्किंग → कथा स्थल (पैदल)
  6. बालोद / राजनांदगांव की ओर से आने वाले वाहन
    बालोद / राजनांदगांव → महमरा मोड़ → रसमड़ा रेलवे अंडर ब्रिज → गानियरी → नगपुरा चौकी के पीछे पार्किंग → कथा स्थल (पैदल)

विशेष निर्देश

  • VVIP वाहन बायपास मार्ग से पिपरछेड़ी होते हुए नगपुरा चौकी के बाद बाईं ओर कटिंग से कथा स्थल के पीछे पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
  • कथा अवधि के दौरान पूरे क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 भारी वाहनों के लिए डायवर्जन

गानियरी → बोरई → शनि मंदिर नगपुरा → शिवनाथ नदी से पहले कोटनी → चीखली चौक (धमधा)

यातायात पुलिस दुर्ग ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यातायात नियमों का पालन करें, पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें और सुरक्षित व शांतिपूर्ण आयोजन में भागीदार बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button