ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
छत्तीसगढ़दुर्ग

बस स्टैंड वाटर एटीएम में अनियमितता पर निगम सख्त, नियम विरुद्ध पानी बेचने पर कम्पनी संचालक को नोटिस के निर्देश,

जल विभाग प्रभारी लीना दिनेश देवांगन ने किया औचक निरीक्षण, पेयजल गुणवत्ता जांच के लिए लैब टेस्ट कराने के दिए निर्देश,

दुर्ग। भीषण गर्मी के दौरान आम नागरिकों, यात्रियों एवं जरूरतमंद लोगों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम दुर्ग द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित वाटर एटीएम “पनघट” का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।

महापौर  अलका बाघमार के निर्देशानुसार नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में जल विभाग प्रभारी  लीना दिनेश देवांगन ने जल विभाग के सहायक अभियंता गिरीश दीवान के साथ बस स्टैंड स्थित वाटर एटीएम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिकायत सही पाई गई कि वहां तैनात कर्मियों द्वारा नियमों के विपरीत बड़े कैनों में पानी भरकर विक्रय किया जा रहा था, जिससे आम नागरिकों एवं यात्रियों को समय पर स्वच्छ एवं शीतल पानी उपलब्ध होने में परेशानी हो रही थी।

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि अत्यधिक मात्रा में कैनों में पानी भरने के कारण पानी पर्याप्त फिल्ट्रेशन प्रक्रिया से नहीं गुजर पा रहा था, जिससे पानी की गुणवत्ता प्रभावित होने की संभावना बनी हुई थी। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जल विभाग प्रभारी ने संबंधित कम्पनी संचालक को तत्काल नोटिस जारी करने तथा भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

साथ ही अधिकारियों को वाटर एटीएम से उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता जांच के लिए लैब टेस्ट कराने के निर्देश भी दिए गए, ताकि नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल मिल सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर निगम द्वारा स्थापित वाटर एटीएम आम जनता की सुविधा के लिए हैं और इनके संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा संचालित वाटर एटीएम में एक रुपये के सिक्के पर एक लीटर एवं पांच रुपये के सिक्के पर पांच लीटर शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाता है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button