ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
धमतरी

रेत के अवैध परिवहन और भण्डारण पर कार्रवाई तेजी

धमतरी  |  कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के सख्त निर्देश के बाद रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर खनिज विभाग ने  अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। पिछले चार दिनों में विभाग के अधिकारियों ने छः हाईवा, दो जेसीबी मशीन और छः ट्रेक्टरों को अवैध रेत के मामले में जब्त किया है।

जिले के खनिज अधिकारी  हीरादास भारद्वाज ने बताया कि नगरी तहसील के घटुला क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए एक महेन्द्र ट्रेक्टर को जब्त कर सिहावा थाने में अभिरक्षा में रखा गया है।

वहीं मगरलोड के ग्राम मेघा में पेट्रोल पम्प के किनारे अवैध रेत भण्डारण के काम में लगी जेसीबी मशीन और एक हाईवा को भी जब्त कर कुरूद मण्डी परिसर में अभिरक्षा में रखा गया है।

भारद्वाज ने बताया कि लीलर और कोलियारी के आसपास के क्षेत्रों में अवैध रेत परिवहन करते हुए पांच ट्रेक्टरों पर जब्ती की कार्रवाई की गई है। लीलर गांव में ही रेत के अवैध भण्डारण में लगी एक चैन माउंटेड जेसीबी मशीन को जब्त कर कलेक्टोरेट परिसर में अभिरक्षा में रखा गया है।

उन्होने यह भी बताया कि धमतरी तहसील के दोनर गांव में रेत का अवैध परिवहन करते हुए चार हाईवा जब्त किए गए हैं। वहीं सिहावा चौक के पास अवैध मुरूम का परिवहन करते हुए एक हाईवा वाहन को भी जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।

भारद्वाज ने बताया कि इन सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज अधिनियम, गौण खनिज नियम के प्रावधानों के तहत अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button