ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

होली पर्व पर दुर्ग पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम, 900 पुलिसकर्मी तैनात – 73 पेट्रोलिंग पार्टियां करेंगी निगरानी

दुर्ग। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए जिला दुर्ग पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस वर्ष 02 मार्च 2026 को होलिका दहन और 04 मार्च 2026 को रंग-गुलाल की होली मनाई जाएगी। त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जिले को 10 अनुविभागों में विभाजित कर सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

पुलिस प्रशासन के अनुसार जिले में लगभग 900 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही 73 पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखेंगी। शहर और नगर के अंदरूनी इलाकों, गलियों तथा बस्तियों में निगरानी के लिए 30 बाइक (बाज) मोटरसाइकिल पार्टियां भी बनाई गई हैं, जो लगातार बाइक पेट्रोलिंग करेंगी।

जिले के 139 महत्वपूर्ण स्थानों पर फिक्स प्वाइंट बनाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं 25 प्रमुख स्थानों पर नाकाबंदी चेकिंग पॉइंट लगाए गए हैं, जहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

होली के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग मचाने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी चलाने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा अवैध मादक पदार्थ या हथियारों के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

त्योहार से पहले जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, सरपंचों और सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति में आपसी समन्वय और सौहार्द बनाए रखने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा 02 मार्च को दोपहर 12 बजे कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफिंग दी जाएगी। वहीं उसी दिन दोपहर 2 बजे दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी निकाला जाएगा, ताकि लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ सके।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या 9479192099 पर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button