ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
क्राइमछत्तीसगढ़

पत्थर खदान में डूबे दो मासूम, गांव में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंतर्गत हजारी गुड़ा गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पत्थर खदान में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर गांव के दो मासूम बच्चे खदान की ओर खेलने के लिए गए थे। इसी दौरान वे खेलते-खेलते खदान में जमा पानी में गिर गए और गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना पर परपा थाना पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकाला। मृत बच्चों में एक की उम्र 5 वर्ष और दूसरे की उम्र 6 वर्ष बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। गांव में इस हादसे के बाद मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि खदानों और जलभराव वाले इलाकों में बच्चों को अकेले न जाने दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button