ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

खड़ी कार में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार लोग स्टेशन परिसर में ही मौजूद थे, जब यह हादसा हुआ। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कार का सामने का हिस्सा और इंजन बुरी तरह जल गया हैं।

घटना पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन परिसर की है, जहां कार नंबर सीजी 10 एफ 4689 में अचानक आग लग गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। कार का अगला हिस्सा और इंजन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है।

हालांकि, आग पर स्टेशन परिसर के आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते पानी डालकर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अगर आग पूरी कार में फैल जाती, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।

फिलहाल आग लगने की विस्तृत जांच की जा रही है, और यह देखा जा रहा है कि किस वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button