ब्रेकिंग
दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच
दुर्ग

पूर्व विवाद पर टंगिया से मारकर हत्या करने की कोशिश

अण्डा | प्रार्थी दिनेश दिल्लीवार, निवासी अछोटी, अण्डा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.05.2025 के 16.00 बजे उसके घर ग्राम अछोटी में इसका भतीजा आरोपी डेमेन्द्र दिल्लीवार द्वारा 01 सप्ताह पूर्व शराब पीकर गाली गलौच व घर में बने सीढ़ी को लेकर वाद विवाद किया था ।

इसी बात को लेकर आरोपी द्वारा जान से मारने नियत से टंगिया से प्राणघातक हमला कर शरीर में गंभीर चोट पहुंचाया है । रिपोर्ट पर थाना अण्डा में अप.क्र. 24/2025 धारा 109 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी की पता तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टंगिया जप्त किया गया। आरोपी डेमेन्द्र दिल्लीवार को विधिवत गिरफतार कर दिनांक 13.05.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैं।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भानुप्रताप साव, थाना प्रभारी अंडा, सउनि सुंदर लाल नेताम, प्रआर कौशलेन्द्र सिंह, आरक्षक नीतेश कुर्रे, तुषार वर्मा, योगेश श्रीवास्तव की भूमिका उल्लेखनीय रही ।

गिरफ्तार आरोपी- डेमेन्द्र दिल्लीवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button