ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
कोरबा

ट्यूशन पढ़ने गई 8 वीं की छात्रा से हेड मास्टर ने की रेप की कोशिश, गुस्साए परिजनों ने हेड मास्टर की चप्पल और घूंसे से की पिटाई

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्कूल के हेड मास्टर ने ट्यूशन पढ़ने आई आठवीं की छात्रा के साथ रेप की कोशिश की। शोर मचाते हुए छात्रा घर भागी और रो-रोकर अपने परिजनों को आपबीती बताई। गुस्साए परिजनों ने हेड मास्टर की चप्पल और घूंसे से पिटाई कर दी। मामला पसान थाना इलाके का है। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि, मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार सिर्री माध्यमिक शाला में संजय कुमार कठौतिया हेड मास्टर के पद पर पदस्थ है। आरोपी शिक्षक गांव में किराए के मकान पर रहता है। यहीं वह ट्यूशन भी पढ़ाता था। शुक्रवार को स्कूल खत्म होने के बाद रोज की तरह कक्षा आठवीं की दो छात्राएं आरोपी के घर ट्यूशन पढ़ने गई थी। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान शिक्षक की नीयत बिगड़ गई। उसने ट्यूशन पढ़ने आई एक छात्रा को यह कहकर घर वापस भेज दिया कि उसके पिताजी उसे बुला रहे हैं।

वहीं दूसरी छात्रा को अकेले पाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। शिक्षक ने पहले अपने कपड़े उतारे फिर उसके कपड़े उतारकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। 13 साल की छात्रा किसी तरह वहां से भाग निकली। दरवाजा खोलकर वह दौड़ते हुए गांव में चल रहे नवरात्रि पूजा पंडाल के पास पहुंची। जहां गांव के लोग पूजा-पाठ कर रहे थे। पंडाल में मौजूद लोगों ने छात्रा को रोते हुए देखा तो उन्होंने उससे वजह पूछी। छात्रा ने रोते हुए लोगों को आपबीती बताई।

इसी बीच इस घटना की जानकारी छात्रा के घरवालों को मिली। वो भी तुरंत मौके पर पहुंचे। गुस्साए परिजन और गांव वाले शिक्षक के घर पहुंचे और उसकी चप्पल और घूंसे से पिटाई कर दी। साथ ही इसकी सूचना 112 को दी गई। लोगों ने पिटाई के बाद आरोपी टीचर को मौके पर पहुंची पसान थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक शादीशुदा है और उसकी पत्नी भी शिक्षाकर्मी है।

उसकी पत्नी बिलासपुर जिले में पदस्थ है, उसके बच्चे भी हैं। हेड मास्टर भी काफी लंबे समय से माध्यमिक शाला में पदस्थ है। इस घटना के बाद गांव में शिक्षक के प्रति लोगों में काफी आक्रोश है। कार्रवाई के लिए थाने में महिला स्टाफ नहीं होने की वजह से बांगो थाना से महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। इसके बाद छात्रा और परिजन से बयान लिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button