ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
कोरबा

कुआं धंसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा हड़कंप

कोरबा। जिले के जड़गा चौकी अंतर्गत ग्राम बनवार में भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। मोटर पंप निकालने के दौरान कुआं धंसने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मलबे में दबकर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को ग्राम बनवार निवासी एक परिवार के लोग अपने खेत में लगे मोटर पंप को कुएं से निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक कुएं की दीवारें धंसक गईं और तीनों लोग उसके मलबे में दब गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आपदा बचाव दल (Rescue Team) को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन तब तक मलबे में दबे तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी।

गांव में इस दर्दनाक घटना के बाद शोक की लहर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button