ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़दुर्ग

यूजीसी समानता विनियम 2026 के समर्थन व जनगणना 2027 में ओबीसी कॉलम शामिल करने की मांग, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

दुर्ग। ओबीसी महासभा जिला इकाई दुर्ग द्वारा यूजीसी के उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाले विनियम, 2026 के समर्थन तथा जनगणना 2027 के मकान-सूचीकरण प्रपत्र के प्रश्न क्रमांक-12 में ओबीसी श्रेणी की जानकारी शामिल करने की मांग को लेकर कलेक्टर महोदय दुर्ग को ज्ञापन सौंपा गया।

यह ज्ञापन ओबीसी महासभा प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम साहू के निर्देशानुसार महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार,  प्रधानमंत्री,  गृहमंत्री,  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष—राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, पंजीयक जनरल एवं जनगणना आयुक्त (गृह मंत्रालय) तथा यूजीसी चेयरमैन (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग), नई दिल्ली के नाम कार्यवाही हेतु सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ओबीसी महासभा दुर्ग इकाई के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव के साथ नोटरी नीलकमल कुलदीप, एस.एस. कोसे, मुरलीधर वैष्णव, अधिवक्ता लेखराम साहू, जी.एस. साहू, सुरेश श्रीवास, जगदीश्वर वर्मा, शिव मंडलेश सहित ओमप्रकाश यादव एवं रमन साहू उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी ओबीसी महासभा दुर्ग इकाई के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button