ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
देश

गणतंत्र दिवस 2025 पर भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की झांकी बनेगी आकर्षण का केंद्र

नई दिल्ली: इस वर्ष के गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। लाल किले के प्रांगण में 26 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित इस महोत्सव में

छत्तीसगढ़ की झांकी राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की अनोखी झलक प्रस्तुत करेगी। रामनामी समुदाय, जो भगवान श्रीराम के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा के लिए प्रसिद्ध है, इस झांकी का मुख्य आकर्षण रहेगा।

छत्तीसगढ़ की झांकी राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, पारंपरिक लोक जीवन और आदिवासी समाज की अनूठी जीवनशैली को दर्शाएगी। यह झांकी दर्शकों को राज्य की जनजातीय संस्कृति के विविध रंगों से परिचित कराएगी और रामनामी समुदाय की विशेष पहचान को खूबसूरती से प्रस्तुत करेगी।

भारत पर्व, जो हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है, में विभिन्न राज्यों की झांकियां भारत की सांस्कृतिक विविधता और विकास यात्रा को प्रदर्शित करती हैं।

इस बार छत्तीसगढ़ की झांकी न केवल राज्य की कला और संस्कृति को उजागर करेगी, बल्कि दर्शकों को आदिवासी समाज की जीवनशैली और उनकी पारंपरिक परंपराओं का अनुभव भी प्रदान करेगी।

भारत पर्व 2025 का आयोजन 26 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जाएगा, जिसमें प्रवेश सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक निशुल्क रहेगा। इस दौरान दर्शक विभिन्न राज्यों की झांकियों के साथ-साथ फूड वेंडर्स के स्टॉल पर राज्य-विशेष स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button