ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

महादेव सट्टा मामले में 12 लोग गिरफ्तार, भिलाई में संदिग्ध लेन-देन के चलते 111 बैंक खाते सीज

दुर्ग। ऑनलाइन महादेव सट्टा एप के लिए काम करने वाले 12 लोगों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में 8 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस इस मामले का आज खुलासा कर सकती है।

बता दें कि एक सप्ताह पहले मोहन नगर पुलिस ने दुर्ग में कर्नाटक बैंक स्टेशन रोड दुर्ग शाखा में संचालित 111 खातों को संदिग्ध लेनदेन के चलते सीज किया था। पुलिस ने इन खातों में 86.33 लाख रुपए का संदिग्ध लेनदेन होने का दावा किया था। पुलिस ने यह मामला गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेश पर दर्ज किया था।

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच और मोहन नगर पुलिस की टीम बनाई। दुर्ग सीएसपी चिराग जैन के नेतृत्व में टीम ने काम किया। जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला कि यह मामला ऑनलाइन सट्टा महादेव एप से जुड़ा है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में 8 पुरुष और 4 महिला सहित 12 लोगों को शनिवार को हिरासत में लिया।

एसपी दुर्ग से लेकर एएसपी, सीएसपी और टीआई ने इस मामले में कुछ भी बताने से मना किया है। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक पुलिस 8 और आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। एएसपी सुखनंदन राठौर का कहना है कि दुर्ग एसपी इस मामले का कल खुलासा कर सकते हैं। उस समय मामले की डिटेल जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button