ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
रायपुर

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, लू और अंधड़ का खतरा, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेशभर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी की चेतावनी जारी की है इससे प्रदेश के कई इलाकों में लू और तेज गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है।

बिलासपुर सबसे गर्म जिला, रायपुर में भी बेहाल लोग फिलहाल प्रदेश का सबसे गर्म जिला बिलासपुर है, जहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है राजधानी रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम 26.9 डिग्री दर्ज किया गया। गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

बस्तर संभाग में यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज अंधड़ की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने ग्रामीण और किसानों से सतर्क रहने और आवश्यकता होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है।

सरगुजा और जीपीएम संभाग भी गर्मी से बेहाल
उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में भी तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सुरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच रहा।गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में भी लोग गर्मी से बेहाल हैं। शनिवार को यहां का तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम 21.4 डिग्री दर्ज किया गया।

स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग ने आम जनता को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, भरपूर पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की जरूरत बताई गई है।बस्तर संभाग में बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और किसानों को अंधड़ या बारिश के समय खेतों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत दी गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि मई महीने में इस तरह का मौसम सामान्य है, लेकिन गर्मी का प्रकोप जनजीवन पर गंभीर असर डाल सकता है। ऐसे में नागरिकों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button