ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

दुर्ग में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक बस से टकराई, युवक की मौके पर मौत

दुर्ग। जिले में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भिलाई के वार्ड 7 कृष्णा नगर निवासी कुर्बान अली (उम्र 22) की तेज रफ्तार बाइक चंद्रा मौर्या चौक के पास आगे चल रही बस से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुर्बान अली अपनी स्पोर्ट्स बाइक से पावर हाउस की ओर तेज गति से जा रहा था।इसी दौरान चंद्रा मौर्या चौक के पास बस ने अचानक ब्रेक लगा दिया।

बाइक की स्पीड ज्यादा होने के कारण कुर्बान अली वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सीधे बस के पीछे जा टकराया। सिर पर गहरी चोट लगने और गर्दन टूटने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुपेला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button