ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
छत्तीसगढ़बालोद

जंगल में महुआ बीनने गए बुजुर्ग पर मधुमक्खियों का हमला, मौके पर मौत, पत्नी गंभीर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में जंगल में महुआ बीनने गए एक बुजुर्ग दंपति पर मधुमक्खियों के झुंड के हमले से दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक हुए इस हमले में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है।

यह मामला डौंडी थाना क्षेत्र के गोटूलमुड़ा गांव का है। जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय चम्पूलाल गोयल अपनी पत्नी सुमित्रा के साथ रोज की तरह सुबह जंगल में महुआ इकट्ठा करने गए थे। इसी दौरान पेड़ों के पास मौजूद मधुमक्खियों का झुंड अचानक भड़क गया और दोनों पर हमला कर दिया।

मधुमक्खियों के तेज हमले से दोनों बुरी तरह घबरा गए और खुद को बचाने की कोशिश करने लगे, लेकिन झुंड ने लगातार डंक मारना शुरू कर दिया। हमले की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि चम्पूलाल गोयल जमीन पर गिर पड़े और उनकी वहीं मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी किसी तरह जंगल से बाहर निकलने में सफल रहीं, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। जंगल में महुआ बीनने जाने वाले ग्रामीण अब अधिक सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button