ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
बलोदा बाज़ार

स्कूल वैन व बसों में सुरक्षा इंतजाम सहित वाहन चालकों व हेल्पर पर रखनी होगी निगरानी

बलौदाबाजार| शासन के निर्देशों का पालन करते हुए विद्यालय संचालन के सम्बन्ध में बुधवार क़ो जिला पंचायत सभाकक्ष बलौदाबाजार में निजी स्कूल संचालकों एवं प्रचार्यों  की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर दीपक सोनी ने  बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए स्कूलों में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरा  लगाने एवं अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे सहित जिले के निजी स्कूल संचालक, प्राचार्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि निजी स्कूलों क़ो बच्चों की शिक्षा  के साथ सुरक्षा की भी जिम्मेदारी लेनी होगी। प्राचार्य अपने स्कूल के शिक्षकों व कर्मचारियों के कार्यशैली पर नजर रखें। व्यवहार या कार्य पर किसी प्रकार की शंका हो तो उच्च अधिकारी क़ो अवगत कराएं। सभी निजी विद्यालयों में सुझाव पेटी उपयुक्त स्थान पर रखें तथा प्राप्त सुझाव या शिकायतों का उचित निराकरण भी करें।  उन्होंने स्कूल में शीघ्र शिक्षक- पालक मीटिंग का आयोजन कर पालको के साथ  सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करने एवं पालकों के साथ स्कूल का निरीक्षण करने कहा।

कलेक्टर ने शासन के नियमानुसार स्कूलों का संचालन तथा बच्चों की संख्या के अनुपात में प्राथमिक, मिडिल एवं हाई स्कूल के लिए निर्धारित मापदंड के अनुसार अहर्ताधारी शिक्षको क़ो नियुक्त करने कहा। इसीतरह आरटीई के तहत एडमिशन एवं बच्चों क़ो गणवेश व पुस्तक वितरण समय पर करने कहा।  उन्होंने कहा कि फीस में बढ़ोतरी  विद्यालय समिति के अनुमोदन से करें तथा  किसी दुकान विशेष से ही कॉपी- पुस्तक व ड्रेस खरीदने की बाध्यता न हो।

आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों के अभिभावकों क़ो पेरेंट्स मीटिंग में जरूर बुलाएं और स्कूल की गतिविधियों, बच्चे की पढ़ाई की जानकारी दें। उन्होने बच्चों के स्कूल बैग की वजन के सम्बन्ध में  आरटीई के तहत निर्धारित कक्षावार वजन का अनुपालन सुनिश्चित करने कहा जिसमें कक्षा पहली से दूसरी तक बैग का वजन 2 किलोग्राम, तीसरी से चौथी तक 3 किलोग्राम तथा कक्षा 5 वीं से 8 वी तक 5 किलोग्राम वजन हो।

कलेक्टर ने बच्चों के स्कूल आने -जाने के लिए रखे गए स्कूल वैन एवं स्कूल बसों के लिए निर्धारित सुरक्षा  इंतजाम पुख्ता करने तथा समय -समय पर वाहनो की फिटनेस जांच कराने कहा। उन्होंने वाहन चालकों तथा हेल्परों पर निगरानी रखने के साथ ही उनके स्थायी व वर्तमान निवास का पता व मोबाइल नंबर सबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी क़ो उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही मोटर सायकिल चलाते हुए स्कूल आने वाले बच्चों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होने तथा हेलमेट क़ो अनिवार्य करने कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button