ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़दुर्ग

बकाया टैक्स पर निगम की सख्ती, वॉर्ड 27 व 28 में नल कनेक्शन विच्छेदन

दुर्ग | नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा बकाया कर वसूली को लेकर लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश एवं राजस्व अधिकारी आर.के. बोरकर के मार्गदर्शन में राजस्व उप निरीक्षक संजय मिश्रा,राजस्व उप निरीक्षक रामखिलावन शर्मा, के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने आज वॉर्ड क्रमांक 27 एवं 28 में कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान वॉर्ड नंबर 28 में सोहन सिंह/तुलसा सिंह द्वारा लंबे समय से 1,34,807 रुपये का टैक्स जमा नहीं किए जाने पर उनके परिसर के दो नल कनेक्शन विच्छेदित किए गए। इसी वॉर्ड में पुष्पा देवी/प्रताप सूर्यवंशी के यहां भी 53,349 रुपये बकाया टैक्स नहीं चुकाने पर एक नल कनेक्शन काटा गया।

कार्रवाई के दबाव में वॉर्ड 28 के ही कृपाल सिंह ने मौके पर 14,872 रुपये टैक्स राशि जमा की। वहीं वॉर्ड नंबर 27 में सरस्वती त्रिपाठी ने नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई से बचने के लिए 23,497 रुपये का भुगतान किया। इसी वॉर्ड में संजय ताम्रकार ने भी 15,673 रुपये टैक्स राशि निगम में जमा की।

नगर निगम के राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया कि बकाया टैक्स जमा नहीं करने वाले करदाताओं के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर कर का भुगतान कर अनावश्यक कार्रवाई से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button