ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

नीति आयोग इंटर्नशिप 2025: आवेदन की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर तक

नई दिल्ली। भारत सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग ने छात्रों के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम युवाओं को नीति निर्माण प्रक्रिया को समझने और विभिन्न सरकारी विभागों के साथ काम करने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। इच्छुक उम्मीदवार 10 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के पात्र:

  • 12वीं पास छात्र (साइंस, कॉमर्स, ह्यूमैनिटीज) जिनके 12वीं में कम से कम 85% अंक हों।
  • भारत या विदेश की किसी यूनिवर्सिटी/संस्थान में ग्रेजुएशन में नामांकित छात्र, जिन्होंने कम से कम दूसरे या चौथे सेमेस्टर की परीक्षा पूरी की हो।
  • पीएचडी और पोस्ट ग्रेजुएशन के प्रथम या द्वितीय सेमेस्टर के छात्र, यदि उनके ग्रेजुएशन में कम से कम 70% अंक हैं।
  • ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की फाइनल परीक्षा का रिजल्ट प्रतीक्षारत छात्र भी योग्य हैं, यदि सभी सेमेस्टर में 70% से अधिक अंक हैं।

इंटर्नशिप की अवधि और स्थान:

  • चयनित छात्रों को नई दिल्ली स्थित नीति आयोग में कार्य करने का अवसर मिलेगा।
  • इंटर्नशिप की अधिकतम अवधि 6 महीने होगी।
  • इंटर्नशिप पूरा करने पर कोई सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक उम्मीदवार नीति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर उन छात्रों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो पॉलिसी रिसर्च, गवर्नेंस और सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की गहराई से समझ पाना चाहते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button