ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

9 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर दी जान, भाई के इनकार से आहत

भिलाई। भिलाई के खम्हरिया से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां कैरम खेलने से मना करने पर महज 9 साल की एक मासूम बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है। स्मृति नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्मृति नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, खम्हरिया गांव के वार्ड एक निवासी सेवक राम निषाद (60 साल) की छोटी बेटी पिया नेताम (उम्र 9 साल) अपनी जुड़वा बहन और अन्य के साथ घर में कैरम खेल रही थी।

खेल के दौरान कुछ बेईमानी की बात को लेकर भाई-बहन में झगड़ा हुआ तो उन लोगों ने पिया को खेल से हटाकर वहां से भगा दिया। पिया रोते हुए घर के अंदर गई और माता-पिता से शिकायत की।

मां-बाप ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया तो वह रोते हुए कमरे में चली गई। इसके बाद कमरे के अंदर बेड पर चढ़कर बरामदे में लगे पाइप से रस्सी बांधकर उसने फंदा बनाया और उसमें झूलकर आत्महत्या कर ली।

जब माता-पिता कमरे में पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन में पिया के गले में लगी रस्सी को काटा और तुरंत उसे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस अस्पताल पहुंची। उन्होंने पंचनामा तैयार कर बच्ची के शव को सुपेला अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button