ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

गैस ग्राहकों को बड़ी राहत, LPG सिलेंडर की कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली | अगस्त की शुरुआत में तेल कंपनियों ने कारोबारियों को राहत दी है। 1 अगस्त 2025 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में औसतन 34 रुपए की कटौती की गई है। यह लगातार पांचवां महीना है जब सिलेंडर सस्ते हुए हैं। दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर 1631.50 रुपए, मुंबई में 1582.50 रुपए, कोलकाता में 1734.50 रुपए और चेन्नई में 1789 रुपए में मिलेगा। मार्च से अब तक कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 170 रुपए से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

हालांकि, आम उपभोक्ताओं के लिए घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 853 रुपए में ही बिक रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में जारी गिरावट का असर भविष्य में घरेलू उपभोक्ताओं को भी मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button