ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़भिलाई

गृह मंत्री का ओएसडी बनकर खिलाड़ियों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : खुर्सीपार स्थित दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम में क्रिकेट मैच के दौरान स्वयं को गृह मंत्री का ओएसडी बताकर खिलाड़ियों को धमकाने और अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 मई 2026 को दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम खुर्सीपार में क्रिकेट मैच आयोजित किया गया था। इस दौरान आरोपी सर्वेश सिंह ने खुद को माननीय गृह मंत्री का ओएसडी बताते हुए खिलाड़ियों पर दबाव बनाने का प्रयास किया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। मामले की शिकायत प्रार्थी जय प्रकाश द्वारा 27 मई 2026 को थाना खुर्सीपार में दर्ज कराई गई।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना खुर्सीपार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सर्वेश सिंह (38 वर्ष), निवासी नेताजी चौक लिंक रोड, थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 42/102/2026 के तहत धारा 170, 126 और 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी स्वयं को प्रभावशाली व्यक्ति बताकर खिलाड़ियों को डराने-धमकाने तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहा था। मामले में थाना खुर्सीपार पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

दुर्ग Police ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक कृत्य की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय पर कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button