ब्रेकिंग
एसटीएफ जवानों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, मंत्री गजेन्द्र यादव रहे मुख्य अतिथि अंबिकापुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कंपनी के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार जनगणना-2027 में OBC की पृथक एवं प्रमाणिक गणना की मांग न OTP, न फोन कॉल… APK फाइल खोलते ही खाते से गायब हुए 4 लाख रुपये प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राजीव नगर में बने पीएम आवास के घरों में जले ‘आशीर्वाद के दीप’ लाभार... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे — सांसद... भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के देवता भगवान विश्वकर्मा, 30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्...
छत्तीसगढ़दुर्ग

शासकीय चिकित्सक की नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी, सिटी कोतवाली दुर्ग ने आरोपी को दबोचा

दुर्ग |  शासकीय चिकित्सक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29.08.2025 को प्रार्थी सचिन मालगी, पिता स्व. कम्पन्ना आर. मालगी, उम्र 43 वर्ष, निवासी कदम कैपिटल टाउन, अंजोरा (थाना पुलगांव, जिला दुर्ग) ने थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में बताया गया कि विकास चंद्राकर नामक व्यक्ति ने उसे शासकीय चिकित्सक के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर कुल 20 लाख रुपये प्राप्त किए, लेकिन न तो नौकरी लगवाई गई और न ही पूरी रकम वापस की गई।

मामले की प्रथम दृष्टया जांच में अपराध धारा 420 भादवि (धोखाधड़ी) का पाया जाने पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 411/2025 धारा 420 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान आरोपी विकास चंद्राकर की लगातार पतासाजी की जा रही थी। सूचना मिलने पर आरोपी को तलब कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने मेमोरेंडम कथन में स्वीकार किया कि मई 2023 में उसने प्रार्थी से डॉक्टर की नौकरी लगाने के नाम पर 20 लाख रुपये लिए थे। नौकरी नहीं लग पाने पर आरोपी द्वारा विभिन्न किश्तों में 8 लाख रुपये प्रार्थी सचिन मालगी एवं उसकी पत्नी कीर्ति पटानी के खाते में वापस किए गए थे। शेष 13 लाख रुपये लौटाने के लिए आरोपी ने भारतीय स्टेट बैंक के अपने खाते के दो चेक (5 लाख एवं 8 लाख रुपये) दिए थे।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने चेक भुगतान की नियत न रखते हुए अपने खाते में पे-ऑप्शन सक्रिय नहीं कराया था, जिससे स्पष्ट रूप से धोखाधड़ी का कृत्य प्रमाणित हुआ।

उक्त तथ्यों के आधार पर आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध पाए जाने से उसके विरुद्ध अभिरक्षा पत्र तैयार कर विधिवत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विवेचना जारी है।

आरोपी का नाम व पता :
विकास चंद्राकर,
पिता – गिरधारी लाल चंद्राकर,
उम्र – 39 वर्ष,
निवासी – मकान नंबर 01, विवेक मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, त्रिमूर्ति कॉलोनी के पास,
जिला – महासमुंद (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button