ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
Uncategorized

बघेरा में शराब भट्टी खोलने के विरोध में वार्डवासियों और ग्रामीणों का आंदोलन, कल कलेक्टर कार्यालय का घेराव

दुर्ग। वार्ड क्रमांक 56 साईं नगर बघेरा में खुल रही शराब भट्टी के विरोध में पार्षद ललित ढीमर के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। शराब भट्टी की स्थापना को लेकर क्षेत्रीय जनता ने खुला विरोध जताया है और प्रशासन से इस फैसले को तत्काल रद्द करने की मांग की है।

इस मुद्दे को लेकर आज दिनांक 09 जून को आंदोलन की अनुमति ली गई है, जिसके तहत कल 10 जून को कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में सिर्फ वार्ड 56 ही नहीं, बल्कि ग्राम कोटनी, ग्राम मोहाली, पीपरछेड़ी, नागपुर सहित आसपास के कई गांवों के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी शामिल होंगे। सभी का कहना है कि शराब दुकान खुलने से क्षेत्र में सामाजिक और पारिवारिक माहौल पर नकारात्मक असर पड़ेगा, जिससे युवाओं पर विशेष तौर पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

पार्षद ललित ढीमर ने बताया कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने जनता की आवाज को अनसुना किया, तो आगे और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button