ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

नशे के विरुद्ध “विश्वास अभियान” : सेंट जेवियर स्कूल और मैत्री गार्डन में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

भिलाई। दुर्ग पुलिस की रक्षा टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विश्वास अभियान के तहत सोमवार को सेंट जेवियर स्कूल बोरसी और मैत्री गार्डन भिलाई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्रों, शिक्षकों और आम नागरिकों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अनजान व्यक्तियों से निजी जानकारी साझा न करने, मोबाइल फोन के सुरक्षित उपयोग, सोशल मीडिया के सेफ्टी फीचर्स तथा साइबर डिजिटल अरेस्टिंग के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उन्हें आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 और 1930 की जानकारी दी गई।

नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर (भा.पु.से.) ने छात्रों को सोशल मीडिया से जुड़े खतरों और नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। उन्होंने नशे से मुक्ति के उपायों पर भी प्रकाश डाला। थाना प्रभारी पदमनाभपुर राजकुमार लहरे ने बच्चों को यातायात नियमों एवं नशे से बचाव की जानकारी दी। वहीं, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा के गुर सिखाए।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने नशा विरोधी स्लोगन, कविताएं और पेंटिंग्स प्रस्तुत कीं, जिनमें श्रेष्ठ प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए। वहीं मैत्री गार्डन में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर नशा विरोधी संदेश दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंट जेवियर्स विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं, मैत्री बाग समिति और पुलिस की रक्षा टीम की सक्रिय भूमिका रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button